SOLAN में दिया नई पीढ़ी को बुजुर्गों की देखभाल के लिए संदेश

Education Solan
DNN सोलन
गीता आदर्श विद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीता आश्रम समिति तथा गीता आदर्श विद्यालय के प्रधान हेमराज गोयल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विद्यालय की प्रधानाचार्य डा. स्नेह शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें विद्यालय की प्रत्येक गतिविधि जैसे प्रार्थना सभा, भिन्न-भिन्न खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लेखा-जोखा तथा विद्यार्थियों के शानदार परिणामों को प्रोजेक्टर पर दर्शाया गया। विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षानुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम में संलग्न किया गया। इन कार्यक्रमों में दुर्गा स्तुति, स्कूल चले हम, बम-बम भोले, कव्वाली, लड़की बचाव, पानी बचाओ, मम्मी डेडी का प्यार, सूफी नृत्य आकर्षण केन्द्र रहे। आसरा-आश्रय स्थल अंग्रेजी नाटक द्वारा जहां एक ओर नई पीढ़ी को बुजुर्गों की देखभाल के लिए संदेश दिया गया तो दूसरी ओर झांसी की रानी नृत्य नाटिका तथा देश भक्ति नृत्य द्वारा विद्यार्थियों में देश प्रेम का संचार किया गया। गुरू-शिष्य परंपरा को दर्शाता कला नाटक प्रस्तुत किया गया तो राजस्थानी, हिमाचली, पंजाबी भांगड़ा जैसे लोकनृत्यों ने उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीता आश्रम समिति तथा गीता आदर्श विद्यालय द्वारा विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को शानदार उपलब्धियों के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की। मुख्यातिथि हेमराज गोयल ने कहा कि उन्हें भविष्य में भी बढ़-चढ़ कर प्रत्येक प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए तथा अपने विद्यालय, राज्य तथा देश का नाम रोशन करना चाहिए। गोयल ने विद्यालय के चहुंमुखी विकास की कामना की तथा सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। विद्यालय की सह-प्रधानाचार्य पंपोश ने परिसर में उपस्थित सभी अभिभावकों तथा अतिथियों का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में एस.एन. कपूर, एल.के. बंसल, डी.एन. गुप्ता, बी.के. सूद, अरूण गोयल, कैलाश गोयल, बिमला शर्मा व विद्यालय के सभी अध्यापकगण मौजूद रहे।

News Archives

Latest News