आखिरकार मिल ही गई ठोगी गांव को सड़क

Kullu Others

DNN आनी (चमन शर्मा)

आनी उपमण्डल की ग्राम पंचायत बखनाओ के तहत गांव ठोगी वाया जेउण्डी सड़क लाभ मिलने से ग्रामीण गदगद है। सड़क की वजह से अब ग्रामीणों को कई सुविधाओं का लाभ मिलेगा । जहाँ लोगों को बीमारी की हालात में अस्पताल पहुंचने में आसानी होगी वहीं अपने घर से कहीं भी आने जाने में परेशानी नहीं होगी । सड़क सुविधा से जुड़ने के कारण गांववासियों को अपने गतंव्य तक सामान लाने व ले जाने में भी आसानी रहेगी। सड़क मिलने से युवक मंडल शमेशा ,महिला मंडल शमेशा सहित तमाम ग्रामीणों ने आनी विस क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर, भाजपा जिला कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रफ़्तार ठाकुर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य ख्याले राम शर्मा का आभार जताया है ।

News Archives

Latest News