DNN सोलन (श्वेता)
सोलन में हिमाचल का सबसे बड़ा एसमार्ट स्टोर खुल गया है। इस स्टोर में खरीदारी करने पर ग्राहकों को हर महीने स्कूटी, फ्रिज वाशिंग मशीन सहित अन्य चीजें इनाम के तौर पर मिलेगी। इस स्टोर का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने किया। एस-मार्ट के निदेशक मनोज साहनी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रदेश का ऐसा पहला बड़ा स्टोर है, जहां पर हर ब्रांडिड वस्तुएं उपलब्ध होगी। यहां तक कि सौंदर्य व खाद्य पदार्थ भी यहां स्टोर में उपलब्ध होंगे। जनता की सुविधा के लिए स्टोर सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहेगा। उन्होंने जानकारी दी कि इसमें सोलन व आसपास के करीब 100 युवक युवतियों को रोजगार भी दिया गया है।
स्टोर का उद्घाटन करने के बाद डा. राजीव बिंदल ने कहा कि आज सोलन प्रदेश के तेजी से विकसित होते शहरों में अग्रणी है। शिक्षा हब के साथ-साथ सोलन अब व्यापार का भी केंद्र बन गया है। इस मौके पर देवभूमि ग्रुप के मालिक पवन साहनी, निदेशक गिरीश साहनी, निदेशक मनोज साहनी, निदेशक दीपक साहनी ने मुख्य अतिथि को बुके, शाल टोपी से सम्मानित किया।















