DNN सोलन
एक महिला से शादि करके उसके गहने लेकर धोखाधड़ी करने व एफसीआई का इंस्पैक्टर बनकर 2 लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के मामले में आरोपी जिसे अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित किया गया था, उसे पंजाब के जालंधर से सोलन पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। अहम बात यह है कि यह व्यक्ति जालंधर के साईं मंदिर में बाबा बनकर रह रहा था और इसने अपना नाम भी बदल रखा था। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अर्जुन सिंह उर्फ अश्विनी सोलन पुलिस में दर्ज हुए वर्ष 2007 व 2008 के धोखाधड़ी के मामलों में आरोपी था। इन मामलों में अदालत के आदेशों का पालन न करने पर उसे अदालत ने भगौड़ा घोषित किया था। पुलिस के पीओ सैल ने उसकी तलाश शुरू की। जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि वह पंजाब में कहीं भेष बदल कर रहा था। पुलिस की टीम उसकी तलाश में साईं मंदिर जालंधर पहुंची और पाया कि आरोपी अर्जुन सिंह उर्फ अश्विनी निवासी बैजनाथ जिला कांगड़ा बाबा बनकर व नाम बदल कर वहां पर रह रहा था। जिसके पुलिस की टीम ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एक महिला से शादि करके उसके गहने लेकर धोखाधड़ी करने व दूसरा मामला एफसीआई का इंस्पैक्टर बनकर 2 लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने का आरोप है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।