SOLAN 25.48 ग्राम चिट्टा बरामद NIGERIAN ARREST

Crime Solan

DNN सोलन (श्वेता)

सोलन पुलिस को फिर से एक विदेशी नागरिक से 25.48 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल हुई है यह विदेशी नागरिक पुराने बस स्टैंड पर घूम रहा था। पुलिस को शक होने पर इस नागरिक की तलाशी ली गई तो इसके पास से चिट्टा बरामद हुआ है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत मे ले लिया है।

जानकारी के अनुसार पुराने बस अड्डे पर पुलिस गस्त कर रही थी कि तभी उनकी नजर एक FRANK OBOH नामक व्यक्ति निवासी वेस्ट अफ्रीका उम्र 42 वर्ष पर पड़ी । पुलिस ने जब विदेशी नागरिक की तलाशी ली तो उसके पास से 25.48 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ पुलिस विदेशी नागरिक से पूछताछ कर रही है। एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

News Archives

Latest News