DNN ऊना
पुलिस थाना ऊना के तहत झलेड़ा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक फौजी की मौत हो गयी। मृतक की पहचान गुरजीत सिंह निवासी रूपनगर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजओक दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरजीत सेना में कार्यरत बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गुरजीत निवासी रोपड़ पंजाब अपनी बाइक पर सवार होकर नँगल की तरफ आ रहा था कि झलेड़ा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।















