शैक्षणिक दौरा में हासिल की आश्चर्यचकित जानकारियां

Education Kullu
DNN कुल्लू
आज पूर्व छात्र संघ च्वाई ने आनी खण्ड की ग्राम पंचायत शिल्ली के गाँव बाईधार का शैक्षणिक दौरा किया । संघ के महासचिव दीवान राजा की अगुवाई में यहाँ पहुंची टीम ने बागवानी एवं कृषि से सम्बंधित अनेकों जानकारियां हासिल की । प्रोजेक्ट कार्य के लिए रवाना हुई टीम के सदस्यों ने युवा इंजीनियर  दीपक ठाकुर से आश्चर्यचकित करने वाली महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की । टीम ने दीपक ठाकुर द्वारा 2002 में एक अलग तरह का टावरों के ऊपर से गुज़रने वाला 11 लाख की लागत से बनाए रोपवे पर जानकारी हासिल की । दीपक ठाकुर ने विस्तार से प्रोजेक्ट टीम को बगीचों से उत्पादों को गोदाम तक पहुंचाने में समय और श्रम हानि देखकर कबाड़ से 400 किलोग्राम क्षमता वाली मशीन आल ट्ररैं व्हीकल जिसमें 11 सेब के क्रेट आते हैं पर जानकारी दी ।
                      2010 में बनाई एप्पल ग्रेडिंग मशीन भी देखी जिसकी क्षमता दिन में 1000 पेटियां ग्रेडिंग करने की है ।सर्वे टीम ने सेब की पेटियों को स्पेन तक पहुंचाने के लिए बनी एक लिफ्ट जो 40 मिनट में 550 पेटियां उठाने की क्षमता रखती हो को भी निहारा । इसके साथ बच्चों और टीम सदस्यों ने  एक  छोटी मशीन एक्सकैवटर हाइड्रॉलिक सिलेंडर पर भी जानकारी जुटाई । बागवानी को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से स्प्रे करने के लिए पश्चिमी देशों की तर्ज पर एक स्प्रेयिंग व्हीकल और ड्रिप इरीगेशन सिस्टम को भी बच्चों ने देखा । इस दौरान युवा इंजीनियर दीपक ठाकुर ने बच्चों को सभी मशीनें चलाकर भी दिखाई और बगीचों का भृमण किया । इस दौरान टीम के सदस्यों ने दीपक ठाकुर से विभिन्न प्रश्न भी पूछे जिनका उन्होंने बखूबी जबाब दिया ।
               दीपक ठाकुर ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में बागबानी को बुंलदियों तक पहुंचाने के लिए इन सुविधाओं को करने में काफी मेहनत करनी पड़ी है । उन्होंने बताया कि वे निरन्तर बेहतर बागबानी के लिए कार्य करते रहेंगे।  इस दौरान प्रोजेक्ट टीम के लीडर मीनाक्षी, रमा, सुनील, अरुण पूर्व छात्र संघ के रामकृष्ण ठाकुर, जय सिंह राणा, महेंद्र ठाकुर, दिनेश ठाकुर, हरिभजन, संजय ठाकुर, सचपाल समेत प्रियंका, पवन, रीना, अंकित, रिंकी,रीना,न्यासा,अंशुल,मनोज,नेहा समेत अन्य छात्र मौजूद रहे ।

News Archives

Latest News