ANNI में भालू ने फिर किया हमला, गई 1 की जान

Crime Kullu

DNN आनी  (चमन)

आनी क्षेत्र में भालू के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ये जंगली जानवर आक्रामक होकर कभी मनुष्य तो कभी मवेशियों पर हमला बोलकर उन्हें  गंभीर रूप से जख्मी कर रहे हैं। आनी के लामीसेरी गांव में अभी मंगलवार को ही घर से आनी की तरफ दूध बेचने आ रहे दयाराम नामक व्यक्ति पर प्रातः छ बजे भालू ने अचानक बोलकर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। प्रभावित व्यक्ति उपचार के लिये आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन है। इस घटना के जख्म अभी भरे भी नही थे कि गुरुवार रात्रि को एक बार फिर भालू ने आनी के थरोग गाँव मे श्रीकांत नामक ग्रामीण की गौशाला को उजाड़कर अंदर सो रही गाय पर हमला बोलकर, उसे बुरी तरह नोचकर चमड़ी उधेड़ दी और उसे मौत के घाट उतार दिया। क्षेत्र में भालूओं की दहशत से ग्रामीण बेहद ख़ौफ़ज़दा है। ग्रामीणों ने प्रशासन तथा वन विभाग से इन जंगलु जानवरों को पकड़ कर अभ्यरण्य में डालने की मांग की है।

News Archives

Latest News