KULLU ज्ञान विज्ञान मेले में छाए ये होनहार

Education
DNN आनी
हिमाचल शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर की मनाली में आयोजित जिला स्तरीय ज्ञान बिज्ञान मेले में सरस्वती विद्या मंदिर आनी के प्रतिभागी भैया, बहिनो ने अपनी प्रतिभा का खूब लोहा मनवाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राधा कृष्ण शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय ज्ञान विज्ञान मेले में विद्यालय के 38 बच्चों ने भाग लिया, जिसमे 21 भैया बहिनो का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये हुआ है।प्रधानाचार्य राधा कृष्ण ने शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये जिन भैया बहिनो का चयन हुआ है, उनमें शिशु वर्ग की संस्कृत प्रश्न मंच के लिये भीष्म, भूपेंद्र कुमार व आलिशा,किशोर वर्ग बिज्ञान प्रश्न मंच के लिये हरिअंश,नमन व तरुण,किशोर वर्ग संस्कृत प्रश्न मंच के लिये आलिशा, अंकित व साहिल, किशोर वर्ग प्रदर्शनी में अतुल ठाकुर, संगणक में सूरज व साहिल, किशोर बिज्ञान वर्ग क्रिया कलाप के लिये हिमांशु ठाकुर, वाल वर्ग गणित प्रदर्शनी के लिये मोनिका,वाल वर्ग बिज्ञान क्रिया कलाप के लिए क्षितिज शर्मा,वाल वर्ग बिज्ञान प्रदर्शनी के लिये उज्ज्बल,वाल वर्ग बिज्ञान पत्र वाचन के लिये दीक्षित नेगी, सुमन,,शिशु वर्ग गणित  प्रयोग में आदित्य ,वाल वर्ग बिज्ञान प्रदर्शनी में योजन शर्मा तथा शिशु वर्ग बिज्ञान प्रदर्शनी में तान्या शर्मा का चयन हुआ है।प्रधानाचार्य व विद्यालय परिवार ने राज्य स्तर के लिए चयनित सभी भैया बहिनो को प्रतियोगिता की शुभकामनाएं दी है।

News Archives

Latest News