Solan नशीली दवाओं की 304 टेबलेटस के साथ 5 गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन (Solan), 23 फरवरी : सोलन पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत 304 प्रतिबंधित टेबलेटस नशीली दवाइयों के साथ 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एसपी गौरव सिहं ने बताया कि पुलिस थाना सदर सोलन के अंतर्गत दो अलग-अलग मामलों में पुलिस थाना सदर सोलन व पुलिस चौकी सपरून की पुलिस टीमों गश्त के दौरान 05 युवकों जिनके नाम राजन निवासी धोबीघाट उम्र 18 वर्ष, कुलदीप कुमार निवासी सोलन 22 वर्ष व गगन निवासी धोबीघाट उम्र21 वर्ष, रोहित शर्मा निवासी डोडा जिला डोडा जम्मू उम्र 22 वर्ष हाल किरायेदार टैंक रोड सोलन व अभिषेक वर्मा निवासी कण्डाघाट उम्र 21 वर्ष को कुल 304 टेबलेटस प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पकड़ी गई नशीली दवाइया ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के अन्तर्गत प्रतिबंधित है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

News Archives

Latest News