DNN आनी
आनी उपमण्डल की सरस्वती विद्या मंदिर च्वाई में मंगलवार को एक दिवसीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया । जिसमें पूर्व छात्र संघ के महासचिव दीवान राजा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की । उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया । विद्यालय प्रधानाचार्य प्रकाश ने उन्हें टोपी ,बैच व मफ़लर पहनाकर सम्मानित किया । इस कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत ,समूहगान ,एकलगान,कविता प्रस्तुत कर तालियाँ बटोरी। कार्यक्रम में शिक्षा,खेल,विज्ञान समेत संस्कृति व पर्यावरण सम्बन्धित विषयों पर बेहतरीन करने वालों को सम्मानित भी किया गया । साथ ही हाल में ही ज्ञान विज्ञान जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने के लिए ऐंजल, अनुराग,कुलदीप और सुनील को भी नवाज़ा गया ।
मुख्यातिथि दीवान राजा ने संबोंधित करते हुए कहा कि संस्कारवान और अनुशासित शिक्षा से ही लक्ष्य प्राप्ति हो सकती है । उन्होंने कहा कि बच्चे जब अच्छा करते हैं तो उनका सम्मान और उन्हें प्रोत्साहित करना विद्यालय का एक सराहनीय प्रयास है । इससे उनके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है जो अन्य बच्चों के लिए भी एक प्रेरणा बन जाती है । विद्यालय प्रधानाचार्य प्रकाश ने अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर च्वाई निरन्तर शिक्षा,खेल और विज्ञान जगत जैसे क्षेत्रों में विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है । इस अवसर पर मुख्यातिथि के साथ विद्यालय प्रधानाचार्य प्रकाश,विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संगत राम,अविभावक अनुराधा , रमेश,खेम दास,ज्ञान चन्द, विद्यालय अध्यापक पवन,प्रीति,रोशना,मंजू कश्यप,अंजना,मंजू समेत अन्य अध्यापक अविभावक मौजूद रहे ।















