बेटे व पोतो ने तोड़ दिया मां का मकान FIR

Crime Solan
DNN सोलन
बेटे द्वारा अपनी ही मां का मकान तोडऩे पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामला सोलन के देवठी क्षेत्र में सामने आया है। एसपी मधुसूदन शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उन्होंने जानकारी दी कि सोलन पुलिस में पद्मा देवी निवासी गांव शील देवठी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि है कि यह अपने पति द्वारा बनाए गए मकान में रहती थी। कुछ दिनों पहले यह अपने मायके चली गई। इसी बीच इसके बेटे अमर दत्त और उसके दो लड़कों ने इसके मकान को जेसीबी मशीन लगा कर तोड़ दिया। इसके अलावा उसमें रखा सामान भी इधर उधर फैंक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News