जतीन जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड सोलन के सदस्य नामित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन,6 फरवरी  : सोलन के जाने माने समाजसेवी जतिन साहनी को सीडब्ल्यूसी जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड सोलन का सदस्य नामित किया गया है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल द्वारा उन्हें बोर्ड का सदस्य नामित किया गया है। गौर रहे कि जुवेनाइल जस्टिस अधिनियम 2015 के तहत, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड का गठन बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनके संरक्षण के लिए किया गया है। इस बोर्ड के सदस्यों को बच्चों के हित में निर्णय लेने और उनके कल्याण के लिए काम करने की जिम्मेदारी दी जाती है ।

जतिन साहनी का नामांकन इस बोर्ड में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को दर्शाता है, और यह उम्मीद की जाती है कि वह बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उनके नामित होने से सोलन के लोगों में खुशी है। जतीन रोटरी क्लब के माध्यम से भी विभिन्न सामाजिक कार्याें में बढ़चढ़ कर भाग लेते रहते है।

News Archives

Latest News