सोलन में महाराजा अग्रसेन जयंती पर वार्षिकोत्सव आयोजित

Others Solan

DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने युवाओं का आह्वान किया है कि वे समाज एवं देशहित के लिए महाराजा अग्रेसन द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करें। डॉ. बिंदल यहां अग्रवाल सभा सोलन द्वारा महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर आयोजित वार्षिक उत्सव को संबोधित कर रहे थे। डॉ. बिंदल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन को समाज के समग्र कल्याण के लिए स्मरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए आर्थिक सफलता एवं कृषि आधारित सफलता की परिकल्पना की। उन्होंने कृषि क्षेत्र को स्थापित करने एवं इसे आर्थिक रूप से लाभप्रद बनाने के लिए अनेक योजनाएं सफलतापूर्वक कार्यान्वित की। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने अपनी कार्यप्रणाली से एक नवीन विचार एवं चिंतन को सभी के सामने रखा। इस चिंतन ने वैश्य एवं अग्र परंपरा को मूर्त रूप दिया। आज अग्र वंश को अपने योगदान के लिए भारत सहित पूरे विश्व में जाना जाता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने आज से 5000 वर्ष से भी अधिक समय से पूर्व समाजवाद को सही अर्थों में सार्थक करके दिखाया था। महाराजा अग्रसेन को सही मायने में समाजवाद का सच्चा प्रणेता कहा जा सकता है। उन्होंने पुन: वैदिक सनातन आर्य संस्कृति की मूल मान्यताओं को लागू कर राज्य के पुनर्गठन में कृषि, व्यापार, उद्योग, गौपालन के विकास के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की पुन: प्रतिष्ठा की। डॉ. बिंदल ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि समाज केवल उसी व्यक्ति का स्मरण करता है जिसने सर्व वर्ग कल्याण के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया हो, समर्पण एवं त्याग के साथ देशहित में कार्य किया हो तथा स्वयं कल्याण से अधिक समाज एवं राष्ट्र के कल्याण को महत्व दिया हो। उन्होंने कहा कि देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ऐपीजे अब्दुल कलाम को उनके इन्हीं गुणों के लिए याद करता है।

News Archives

Latest News