NALAGARH में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या

Crime Nalagarh
DNN नालागढ़
हिमाचल प्रदेश में हत्याओं की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। नालागढ़ में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोस्त ने ही तेजधार हथियारों से दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी नालागढ़ में एक ट्रक चालक है। घटना रविवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि पहले दोनों ने कमरे में बैठकर शराब पी बाद में नशे में धुत आरोपी ने चाकू से गोद-गोद कर दोस्त  की हत्या कर डाली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवक जिला कांगड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है और नालागढ़ में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का काम करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नालागढ़ के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है

News Archives

Latest News