अर्की (चंद्र प्रकाश)
सोलन जिला के अर्की में एक व्यक्ति को पालतू कुत्ते द्वारा काटने का मामला सामने आया है। पीडि़त व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एसपी मधुसूदन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने ने जानकारी देते हुए बताया कि हेम चन्द निवासी गांव जघुन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि जब यह अपने घर से जा रहा था तो रास्ते में गोविंद के कुत्ते ने इसे काट लिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।















