दुकान से चिट्टा, चरस व नशीली दवाएं बरामद 1 ARREST

Crime Nalagarh Solan

DNN नालागढ़

नालागढ़ पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस की टीम ने एक दुकान से चिट्टा, चरस, व नशीले दवाओं की शीशियां बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने नालागढ़ में एक दुकान की तलाशी ली और दुकान से 29.740 ग्राम चरस, 0.270 मिलीग्राम हैरोईन/चिट्टा तथा नशीली दवाईयों की 15 शीशियां बरामद की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी सुनील राणा के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News