हिंदू पंचांग व राशिफल
13 अक्टूबर 2018
विक्रमी संवत 2075 विरोध कृत नामक संवत्सर
शक संवत 1940
दक्षिणायन
शरद ऋतु
आश्विन मास
प्रविष्टि 27 मिति
वार शनिवार
तिथि पंचमी – पूर्ण रात्रि तक
पक्ष शुक्ल
करण बव – 17:57तक नक्षत्र अनुराधा – 11:35 तक
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
सूर्योदय 06:20
चंद्रोदय 10:11
सूर्यास्त 17:51
सूर्य राशि कन्या
चंद्र राशि वृश्चिक
13 अक्टूबर 2018 शुभ मुहूर्त
🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵
अभिजित मुहूर्त 11:44 से 12:30 तक
अमृत काल 27:50 से 29:33
राहुकाल 09:13 से 10:40 तक
राशिफल
मेष राशि: दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय व चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है।
वृषभ राशि: जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना से बचें। सावधानी रखें। व्यवसाय में आप के विरोधी परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा, कार्यसिद्धि होगी।
मिथुन राशि: नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा। यात्रा होगी। नेत्र पीड़ा रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। संतान की चिंता रहेगी। उन्नति होगी, लाभ होगा।
कर्क राशि: अपने कार्य विस्तार की योजना करते समय किसी अनुभवी की सलाह लें ज्यादा लाभ होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी, भागदौड़ अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गृहस्थ सुख मिलेगा। धनागम होगा।
सिंह राशि: जमीन जायदाद से संबंधित मामले निपटेंगे। तनाव, चिंता, भय व अस्वस्थता का वातावरण रहेगा। जोखिम न लें, झंझटों में न पड़ें। हानि की आशंका है।
कन्या राशि: विवाह प्रयास सफल रहेंगे। आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे। धनलाभ होगा, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, जोखिम न लें। धनागम होगा।
तुला राशि: संतान की तरफ़ से शुभ समाचार मिलेंगे। समाज में आत्मसम्मान बढ़ेगा। चिंता व भय सताएंगे। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे, यात्रा होगी। मकान दूकान बदलने के योग बन रहे है।
वृश्चिक राशि: पुराने निवेश से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद न करें, चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनजाने में कोई बड़ी गलती की आशंका है संभल कर कार्य करें।
धनु राशि: आलस की अधिकता रहेगी। स्वास्थ कमजोर रहेगा, विवाद से क्लेश होगा। यात्रा कष्ट संभव है, व्यय वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम न लें, नए लोगों से सतर्क कर रहे हैं।
मकर राशि: निर्णय लेने में आप बहूत कमजोर हैं। अपने आप पर आप को भरोसा नहीं है। रुका हुआ धन वापस आएगा। उन्नति होगी, धनलाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
कुंभ राशि: मन की बात हर किसी को बताने से बचें। नई योजना बनेगी, कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी, परिश्रम अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, धन संचय में वृद्धि होगी।
मीन राशि: किसी को नुकसान पहुंचाने से बचें। आप की तरक्की में सबसे बड़ा अवरोध है आप का क्रोध। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी, बाहरी सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा, शत्रु शांत रहेंगे। शारीरिक कष्ट हो सकता है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें_
आचार्यराधेश्याम ज्योतिषाचार्य स्वर्ण पदक प्राप्त भागवताचार्य शिव शक्ति ज्योतिष केंद्र पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश संपर्क सूत्र
9484 96281















