स्वस्थ रहने व आत्म रक्षा के लिए करे ये काम

Baddi

DNN बद्दी

औद्योगिक नगर बददी के अमरावती कालोनी में स्थापित लीजेंडस मार्शल आर्टस एकेडमी के तीन साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के सौ से ज्यादा बच्चों व लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एकेडमी की निदेशक ममता कुंवर ने बताया कि मार्शल आर्ट स्वस्थ रहने तथा आत्मरक्षा के लिए बेहतरीन माध्यम होता है। लोग मार्शल आर्ट अलग-अलग कारणों से सीखते हैं। कई लोग इसे एक खेल के रूप में सीखते हैं। तो कुछ इसे व्यायाम के तौर पर ले जाते है। लेकिन इसे लडकियों के लिए सीखने का अहम कारण होता है आये दिन मनचलो की छेडछाड से मुह तोड जवाब देने के लिए। आज के समय पर जितने लडकियों को लेकर घटनाये घट रही है इससे लडकियां बाहर निकलने से पहले 10 बार सोचती है और इससे माता पिता को भी अपने बच्चो की फिक्र लगी रहती है। तो लडकों के साथ लडकियों को भी मार्शल आर्ट सीखना बहुत जरूरी होता है।

उन्होने कहा कि अगर हमारे बच्चे व छात्र ऐसे आयोजनों से नित्य प्रति जुडे रहेंगे तो वह नशे जैसी बीमारियों से भी बचे रहेंगे। उन्होने कहा कि मार्शल आर्ट से आत्मरक्षा के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। मार्शल आर्ट सिखने से शरीर की ग्रोथ भी होती है। मार्शल आर्ट से शरीर की चर्बी और वजन कम करने के लिए भी किया जाता है। यह हेल्दी लडके लडकियों के लिए भी बहुत जरुरी होता है वहीं खाने के डाइजेशन को को सन्तुलित रखने के लिए भी मार्शल आर्ट सही होता है। संस्थान के चेयरमैन समीर गुप्ता ने कहा कि मार्शल आर्ट कई प्रकार के होते है जिन्हें आप आसानी से कर सकते है और इससे आप के शरीस का सही सन्तुलन बना रहता है। उन्होने बताया अब हम अमरावती से हटकर भी विभिन्न निजी व सरकारी आवासीय कालोनियों में घर द्वार जाकर भी मार्शल आटर्स की कक्षाएं शुरु कर रहे हैं। इससे जहां नशे जैसी विकृति का भी नाश होगा वहीं वही बच्चे अपनी आत्मरक्षा भी कर सकेंगे। इस अवसर पर संस्थान की ओर से खुशी सिंह भी उपस्थित थे। सभी बच्चों ने अंत में तीसरी वर्षगांठ पर केक भी काटा और स्वस्थ्य रहने व रखने का प्रण लिया।

 

News Archives

Latest News