DNN सोलन
जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के 82वें वार्षिक साधारण अधिवेशन का आयोजन 18 अक्तूबर, 2018 को किया जाएगा। यह जानकारी बैंक के प्रबन्ध निदेशक टशी सन्दूप ने आज यहां दी। टशी सन्दूप ने कहा कि यह अधिवेशन 18 अक्तूबर को दोपहर 12.00 बजे होटल पैरागॉन में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैंक अध्यक्ष विजय ठाकुर अधिवेशन की अध्यक्षता करेंगे। अधिवेशन के संबंध में बैंक से संबंधित सभाओं एवं व्यक्तिगत सदस्यों को भाग लेने के लिए नोटिस एवं अधिवेशन की कार्यसूची प्रेषित कर दी गई है। बैंक निदेशक मंडल के सभी सदस्य इस अधिवेशन में उपस्थित रहेंगे।















