DNN सुन्दरनगर
महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वाधान में आज सुन्दरनगर उपमंडल के डैहर में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता विधायक राकेश जम्वाल ने की । इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। उन्हांेने कहा कि जब महिलाएं व बच्चे स्वस्थ होंगे तभी एक स्वस्थ समाज की रचना की जा सकती है, इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय पोषाहार मिषन के अन्तर्गत महिलाओं को जागरूकता शिविरों के माध्यमों से पौष्टिक आहार बारे जानकारी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत उज्जवला योजना से छूटे हुए परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्षन व गैस चूल्हे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे जहां महिलाओं को धुएं से होने वाले नुकसान से राहत मिलेगी, वहीं पर्यावरण को भी प्रदूषण रहित बनाया जा सकेगा। स्थानीय विकास की चर्चा करते हुए राकेश जम्वाल ने कहा कि डैहर क्षेत्र के लिए 33 करोड़ रूपये की एक पेयजल योजना स्वीकृत की गयी है, जिसका निर्माण कार्य शीघ्र ही आरंभ कर दिया जायेगा । डैहर काॅलेज भवन निर्माण के लिए भी 5 करोड़ रूपये जारी किए जा चुके हैं तथा इसका कार्य भी शीघ्र आरंभ किया जायेगा । उन्होंने कहा कि डैहर में शीघ्र ही एम्बूलैंस सेवा उपलब्ध करवाई जायेगी तथा डैहर में ए.टी.एम. स्थापित किए जाने के
भी प्रयास किये जायेंगे । उन्होंने उप तहसील कार्यालय डैहर में लोगों के बैठने की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए शैड निर्माण करने की भी घोषणा की । राकेश जम्वाल ने इस अवसर पर क्षेत्र के 45 लोगों को हिमाचल गुहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत गैस कुनैक्षन तथा बेटी है अनमोल योजना के तहत 10 बेटियों को एफडी प्रदान की । इस अवसर पर डैहर पंचायत के प्रधान राजेश धीमान ने मुख्य अतिथि का
स्वागत किया ।















