ड्राइविंग लाईसैंस टेस्ट 19 अप्रैल को

Himachal News Others Solan

DNN मंडी

मंडी 16 अप्रैल। वाहन पंजीयन व अनुज्ञापन अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी ओम कांत ठाकुर ने बताया कि वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन (एसडीएम) कार्यालय सदर मंडी के अंतर्गत 19 अप्रैल को ड्राइविंग लाईसैंस टेस्ट  बैंडमिअन कोर्ट के सामने की सड़क पर छोटा पड्डल मण्डी में होंगे।
उन्होंने बताया कि ड्राइविंग लाईसैंस टेस्ट के लिए प्रतिभागी अपने फार्म फोटो सहित पूर्ण रूप से भरकर फाइल के साथ लाना सुनिश्चित बनाएं। बिना फोटो, बिना फाईल तथा अधूरे फार्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को होने वाले ड्राइविंग लाईसैंस टेस्ट के लिए 16 अप्रैल को प्रातः 11ः30 बजे से परिवहन डॉट जीओवी डॉट आईएन के माध्यम से स्लॉट बुक कर सकते हैं ।

Latest News