विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

8 अप्रैल। स्वास्थ्य विभाग नालागढ़ के सौजन्य से विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मटूली (रामशहर) में एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता खण्ड स्वास्थ्य शिक्षक जसपाल शर्मा ने की।
जसपाल शर्मा ने बताया कि वर्तमान में लोगों की अनियमित दिनचर्या के कारण बीमारियों बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपने जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाकर स्वस्थ जीवन जी सकता है।
उन्होंने बताया कि एक स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक आहार, तीन समय संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम, योग, ध्यान, खेल व 7-6 घण्टें की नींद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु से अधिक के व्यक्ति को अपनी नियमित स्वास्थ्य जांच करवानी चाहिए ताकि किसी भी बीमारी से दूर रहा जा सके। स्वस्थ जीवन के लिए व्यक्ति को किसी भी प्रकार के नशे से भी दूर रहना चाहिए।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सहित लगभग 50 लोगों ने भाग लिया।

News Archives

Latest News