DNN सोलन
सोलन सब्जी मंडी के नजदीक एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए है। घटना काे लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच के बाद पुलिस ने घटना को लेकर हत्या का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि मृतक मज़ीद निवासी सहारनपुर वर्तमान में सोलन के टैंक रोड में किराए के कमरे में रहता था और कबाडी का कार्य कर रहा था। इस व्यक्ति का सोलन सब्जी मंडी के नजदीक एक ढारा भी था और यह व्यक्ति इस स्थान पर मृत अवस्था में मिला। जिसकी सूचना मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी।घटना की सूचना मिलने के बाद सोलन शहर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी। मौके पर साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया और इस टीम ने भी मौके का निरिक्षण किया और जांच के बाद पुलिस ने पाया कि यह मामला हत्या का है।















