DNN सोलन, 9 जनवरी :
हिमाचल प्रदेश अर्बन लोकल बॉडीज कर्मचारी फैडरेशन के चुनाव में सोलन नगर निगम के कर्मचारियों ने भाग लिया और उन्हें प्रदेश स्तर पर अहम जिम्मेवारी भी सौंप गई । यह जानकारी नगर निगम सोलन कर्मचारी संघ के प्रधान धर्म सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में हिमाचल प्रदेश अर्बन लोकल बॉडीज कर्मचारी फैडरेशन के चुनाव हुए जिसमें सोलन के उमेश शर्मा को सह-सचिव, राजेश कुमार को मीडिया प्रभारी व सुदेश कुमार को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

प्रदेश स्तर पर सोलन नगर निगम के कर्मचारियों को अहम जिम्मेवारियां मिलने का सोलन नगर निगम के कर्मचारियों ने आभार जताया है। उन्होंने बताया कि महासंघ के चुनाव के बाद स्थानीय निकायों के विभिन्न लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष आसाराम की अध्यक्षता में मुख्य संसदीय सचिन आशीष बुटेल से मिला और उन्हें एक ज्ञापन सोपा। इस दौरान मांगों को लेकर कर्मचारियों की उनके साथ विस्तार से चर्चा भी हुई मुख्य संसदीय सचिव ने कर्मचारी संघ को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर प्रदेश सरकार जल्द गौर करके उचित कदम उठाएगी।















