सोलन आंजी में शराब पीकर मचा रहे थे हुडदंग 12 हिरासत में

Crime Himachal News Solan

 

DNN सोलन

क्रिसमस व नए साल पर नेशनल हाई वे पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शहर के साथ लगते आंजी क्षेत्र में सड़क किनारे शराब पी रहे 12 लोगों को हिरासत में लिया है। इनके खिलाफ पुलिस ने पुलिस एक्ट 114 के तहत कार्रवाई की है। एसपी गौरव सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सपरून पुलिस की टीम गश्त पर आंजी क्षेत्र में थी। इसी दौरान पुलिस ने पाया कि यहां पर सड़क किनारे कुछ लोग शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे हैं इस पर पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में कुछ युवक सोलन शहर के है जबकि कुछ हरियाणा के शामिल है और उनके खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की। पुलिस ने इन लोगों से 29000 रुपए जुर्माना वसूल है।

Latest News