सोलन में सड़क किनारे पार्क वाहनों के शीशे तोड़े

Crime Himachal News Others Solan

DNN सोलन, 11 अक्तूबर

शहर के राजगढ़ रोड पर ब्वायज होस्टल के नजदीक गाड़ियों के शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। यहां पर दो कारों को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। जबकि एक कार को आंशिक तौर पर नुकसान पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वाहन मालिक प्रकाश शर्मा ने बताया कि रात को करीब 2 बजे उन्हें एक पड़ौसी ने सूचना दी कि यहां पर कुछ लड़के शोर मचा रहे है और होस्टल गेट के अंदर पार्क की गई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा रहे है। इस सूचना पर वह व उनके पड़ौसी मौके पर पहुंचे और उन्हें देखने के बाद पत्थर माकर सड़क किनारे पार्क हुई गाड़ियों तोड़ रहे युवक राजगढ़ रोड़ की और फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। जिसके बाद सदर पुलिस के जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। वहीं एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी मामले की जांच चल रही है।

News Archives

Latest News