DNN सोलन
हिमाचल उत्सव की सातवीं सास्कृतिक संध्या में कुलदीप शर्मा की नाटियों का जादू दर्शकों के सिर चढ़ कर बोला। कुलदीप ने अपनी नई नाटियों से जैसे ही कार्यक्रम की शुरूआत की तो ठोडो गा्रउंउ में नाच रहे युवाओं के पैरों से उउ़ती धूल नाटियों की हिमाल उत्सव में लोकप्रियता का बखूबी बयान कर रही थी। कुलदीप ने अपनी नई पुरानी नाटियों से ऐसा समां बांधा की सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो कार्यक्रम का आनंद लेते दिखे। इससे पहले संध्या में आए ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक हरिदत्त भारद्वाज के बांसुरी वादन ने खूब वाहवाही बटोरी। सातवीं संध्या में आकर्षक के तौर पर पंजाब के गायक देवेंद्र गिल का कार्यक्रम हुआ। जूनियर गुरदास मान के नाम से मशहूर देवेंद्र गिल की अपने साजिंदों के साथ जबरदस्त जुगलबंदी से हिमाचल उत्सव पंजाब की समृद्ध संस्कृति से सराबोर हो गया। सोलन के पुरस्कार विजेता लोक गायक जिया लाल ठाकुर की अगुवाई में सरगम कला मंच के कलाकारों ने पारंपरिक हिमाचली नाटियों को पारंपरिक वाद्य यंत्रो के साथ पेश कर बेहतरीन प्रस्तुति दी।
इसके अलावा आनी से आए पहाड़ी गायक विनेश जोशी ने भी हिंदी गीतों और नाटियों से खूब रंग जमाया। कुल्लू के लोक गायक अमर राठौर और राजगढ़ की गायिका रीना ठाकुर और सुनिता शांडिल की नाटियों पर भी युवा खूब नाचे। सातवीं सध्या में कामेडियन प्रिस गर्ग ने अपनी शानदार कामेडी और मिमिक्री पेश कर अपने हुनर का लोहा मनवाया। प्रिंस ने कॉमेडी के साथ साथ पक्षियों की तरह तरह की आवाजें निकाल कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। संध्या में एसजे डांसिंग जोन, नृत्यांगना एकडेमी, रूद्रम डांस एकेडमी, युवल शर्मा और संगीता शर्मा का डांस भी खूब पंसद किया गया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम सोलनशांडिल ने कहा कि मेलों और उत्सवों के आयोजनों से जहां पहाड़ी संस्कृति का बेहतर प्रचार होता है वहीं स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच उपलब्ध होता है। डाॅ. शांडिल गत देर सांय सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में 19वें हिमाचल उत्सव में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर रहे थे।
डाॅ. शांडिल ने कहा कि वर्ष 2003 से हिमाचल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है और आज यह उत्सव प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि उत्सव के आयोजन से जहां लोगों का मनोरंजन हो रहा है वहीं युवा कलाकारों को बेहतर मंच भी मिल रहा है। हिमाचल उत्सव में देश के विभिन्न प्रदेशों से आए व्यापारियों को भी अपने उत्पाद के विक्रय करने का मंच भी मिलता है।
उन्होंने युवाओं को अपनी संस्कृति को संजोए रखने में अपना बहुमूल्य सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नशा आज के समाज की सबसे बड़ी समस्या बन गया है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए नशे से दूरी बनानी होगी।
उन्होंने डायनामिक इंडिया युवा मण्डल को अपनी ऐच्छिक निधि से 31 हजार रुपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर प्रदेश के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार कुलदीप शर्मा तथा अन्य कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्ततु किया गया।
जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, ज़िला कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष शिव कुमार, खण्ड कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, शहरी कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अंकुश सूद, नगर निगम के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, पूजा, संगीता ठाकुर, ईशा पराशर, नगर निगम के मनोनीत पार्षद रजत थापा, पुनीत नारंग, विजय ठाकुर, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के महासचिव लोकेन्द्र शर्मा तथा कुनाल सूद, कांग्रेस समिति के मीडिया पैनालिस्ट शोभित बहल, रोगी कल्याण समिति सोलन के सदस्य विनीश धीर, कांग्रेस नेता वेद गर्ग, मेरिडियन लिमिटिड के प्रबंध निदेशक विनोद गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।















