8 व 11 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 अक्तूबर, 2023 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।
राहुल वर्मा ने कहा कि 11 अक्तूबर, 2023 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक दामकड़ी, जौणाजी, सेर चिराग, कोटला, मशीवर, दयारग बुखार, रोमी बस्सी, हदेची, शेरपा रिसोर्ट, बालूघाटी, बायला, चंगर, शिल्ली, फशकना, अश्वनी खड्ड, बजलोग, जल शक्ति विभाग की शिल्ली तथा अश्वनी खड्ड स्थित परियोजनाएं, रिड़ीधार, कनाह बजनाल, नड़ोह, उपायुक्त आवास, बजरोल, कालाघाट, दुग्ध शीतलन संयंत्र, मलौण, चम्बाघाट चैक, फोरेस्ट कालोनी, बसाल मार्ग, कुल्जा उद्योग, डी.आई.सी कालोनी, करोल विहार, एन.आर.सी.एम, मोक्षधाम, बेर खास, फ्रेंड्स कालोनी, बेर गांव, बेर पानी एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति तथा अन्य कारणों से उपरोक्त तिथि एवं समय में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 08 अक्तूबर, 2023 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत नालागढ़ शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां नालागढ़ नम्बर-1 के सहायक अभियंता सी.आर. वर्मा ने दी।
सी.आर. वर्मा ने कहा कि 08 अक्तूबर, 2023 को प्रातः 09.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक औद्योगिक इकाइयां एशियन सीमेंट, डी.के. टिश्यू, एमिल फार्मा की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी दिन दोपहर 01.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक बीड़ पलासी, मंझोली, लखनपुर, झिरा, मेसा टिब्बा, बेर्सन, गरजेवाल, तोरणवाल, सैनी माजरा, मगनपुरा, जगातखाना घरात, राजपुरा, निकुवाल, मूसेवाल, बेला मंदिर, रंगुवाल, ढांग, रामपुर, किला प्लासी, बड़ा बसोट तथा औद्योगिक इकाइयां आई.सी.सी, बायो डील फार्मा, कंटिल फार्मा, लियो डिजाइन, सम्राट प्लाई वुड, मास्टर बिल्डर, सिनर्जी थ्रीसलिंगटों, नेमेर इंडस्ट्री, शिवा इंटरनेशनल, सिनर्जी, वारपार, लोगो फार्मा, एग्री किंग, मैगब्रो, सी.बी. हेल्थकेयर, पीडिलिट, कोररूफाबब की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।
.0.

News Archives

Latest News