27 सितम्बर को होगी संयुक्त सलाहकार समिति ऊना की बैठक

Himachal News Others Una

DNN ऊना

14 सितम्बर। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ऊना के प्रधान रजनीश शर्मा की अगुवाई में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का एक प्रतिनिधिमण्डल वीरवार को उपायुक्त ऊना राघव शर्मा से मिला तथा ज़िला के विभिन्न विभागों में कार्यरत अराजपत्रित कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं से सम्बन्धित 28 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। महासंघ ने उपायुक्त से ज़िला स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक आयोजित करने का आग्रह किया, जिसपर उपायुक्त ने हिमाचल विधानसभा सत्र के उपरांत 27 सितम्बर को बैठक करवाने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधि मण्डल में वरिष्ठ उप-प्रधान तारा सिंह, महासचिव राजेश कुमार, प्रधान सिटी एनजीओ भाग सिंह, पूर्व प्रधान एवं राज्य प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, राज्य प्रतिनिधि राजीव पाठक, महासंघ के खण्ड हरोली के प्रधान हरजिन्दर सिंह व बंगाणा के प्रधान प्रकाश चन्द, महासंघ उपायुक्त कार्यालय के प्रधान अशोक कुमार तथा संगठन सचिव चमेल सिंह शामिल रहे।

News Archives

Latest News