25 अगस्त को स्मृति मंच दाड़ी द्वारा मनाया जायेगा शहीदी दिवस

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

21 अगस्त। शहीद मेजर दुर्गामल और कैप्टन दल बहादुर थापा स्मृति मंच दाड़ी द्वारा 25 अगस्त को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए स्मृति मंच के प्रवक्ता विजय महाजन ने बताया कि इस दिन शहीद स्मारक दाड़ी में प्रातः 11 बजे एक सादे समारोह में शहीद मेजर दुर्गामल और कैप्टन दल बहादुर थापा को श्रद्धासुमन अर्पित किये जायेंगे । कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता संग्राम में आजाद हिंद फौज के प्रखर योद्धा रहे शहीद मेजर दुर्गामल को 25 अगस्त, 1944 और कैप्टन दल बहादुर को 3 मई, 1945 को अंग्रेज सरकार ने लाल किला दिल्ली में फांसी दी थी।

News Archives

Latest News