आनलाइन सट्टेबाजी में पैसे गवाने के बाद युवक ने अपने ही घर में की चोरी फिर मारा पडौसी को चाकू

Crime Himachal News Others Solan

DNN सोलन : आनलाइन सट्टेबाजी के चक्कर में करीब 10 लाख रुपए लुटाने के बाद एक एमबीए युवक अपराध की तरफ मुड़गया। पैसे के चक्कर में उसने कुछ दिनों पहले आफिसर कालोनी में एक युवक पर लूट की नियत से चाकू से वार करके उसे घायल भी कर दिया। अब यह युवक पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस पूछताछ में यह बड़े खुलासे हुए है। अहम बात यह है कि पुलिस पूछताछ मेंउसने यह खुलासा भी किया कि उसने अपने ही घर में माता के करीब साढ़े3 लाख रुपए की गहने की चुराए थे।

 

एसपी गौरव सिंह ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी कि सोलन की आफिसर सोलन में 3 अगस्त को एक घटना घटी थी। जिसमें कोरियर डिलिवरी ब्वाय बनकर आए एक युवक ने घर में मौजूद युवक पर हमला कर दिया था। चाकूकेवार के कारण युवक घायल हुआ था। इस संबंध मेंपुलिस ने उदय राज वीर की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। जिसमें उसने शिकायत दी थी कि एक नामालूम व्यक्ति जिसने मास्क पहना हुआ व सिर पर काले रंग का हैलमेट पहना था, जो कोरियर डिलीवरी बॉय बनके इसके घर पहुँचा फिर उस ने चाकू से इसे धमकाया और कहा कि घर में जो सामान है उसे निकालो तथा इसे शर्ट से पकड़कर चाकू से वार किए। जिसके कारण इसे चोटे ंआइ थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की।

उन्होंने बताया कि इस दौरान मामले की काफी गहनता से जांच की गई और क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरों की फ़ुटेज चैक की गई । साथ ही पुराने संलिप्त आरोपियों की पड़ताल भी की गई। विभिन्न पहलुओं से जांच करने के बाद आरोपी की पहचान पुलिस करने में कामयाब हुई। पुलिस को यह भी खुलासा हुआ कि यह युवक मोहाली में रहता है। इस आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को मोहाली से गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान लोकेंद्र कश्यप निवासी सोलन के तौर पर हुई। यह युवक सोलन मेंही पढ़ा लिखा हैऔर यही रहता था और इसने एमबीए की शिक्षा ग्रहण की है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह युवक आनलाइन गैंबलिंग के चक्कर में पड़ गया और करीब 10 लाख रुपए इसमें गवां दिए। इन पैंसों को इसने डिजिटल लैंडिंग एप्स से भी अरेंज कर लिया, लेकिन यह उधार नहीं चुका सका। जिसके बाद इसने 7 जुलाई कोअपने ही घर पर चोरी कर डाली। इसने अपनेमाता के करीब साढ़े 3 लाख रुपए के गहने चुरा डाले। इस घटना को लेकर सदर थाना में मुकदमा दर्ज है। इसके बाद भी जब यह पैसे की भरपाई पूरी नही कर सका तो इसने अपने पडौसी को चाकू की नोक पर धमकाकर उससे पैसे वसूलने की योजना तैयार की। इस योजना के तहत यह गाड़ी मेंमोहाली आया और उसने गाड़ी कसौली के पास पार्क कर दी। वहां से एक आटो में सोलन पहुंचा और यहां पर एक कोरियर बॉय बनकर आफिसर कालोनी अपने पड़ौसी केघर पहुंचा और उसे चाकू से धमकाया और मारने की कोशिश की। इसके बाद यह मौके से फरार हो गया और इसने अपने कपड़े, हेल्मेट व चाकूडिस्पोस आफ कर दिया और यहां से मोहाली चला गया। एस.पी ने कहा कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

 

News Archives

Latest News