पंडोह वाया गौहर – चैलचौक वैकल्पिक मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए होगा आरंभ

Himachal News Kullu Others
DNN कुल्लू
18 अगस्त। उपायुक्त कुल्लू ने आज बताया कि  कुल्लू चंडीगढ़ राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पंडोह में क्षतिग्रस्त मार्ग को बाहल करने के प्रयास जारी है। उन्होंने कहा छोटे वाहनों की आवाजाही के लिये पंडोह  वाया गौहर  – चैलचौक के लिये   एक वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जा रहा है  यह वैकल्पिक मार्ग  पंडोह स्थित सेल्फ़ी पॉइन्ट से  डैम पुल के दाएं किनारे  तक बनाया  जा रहा है।  इस मार्ग पर छोटे वाहनों  आवाजाही हो सकेगी। यह मार्ग आज देर शाम या  कल सुबह तक तैयार हो जाएगा। इस मार्ग के बन जाने से चंडीगढ़ के लिये छोटे वाहनों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित होगी व ट्रैफिक जाम से भी निज़ात मिलेगी।

News Archives

Latest News