एपीएमसी अध्यक्ष ने स्वतंत्रता सेनानी को घर जाकर किया सम्मानित, पीएचसी लेदा में हुए भूस्खलन का भी लिया जायजा

Himachal News Mandi Others

DNN  मंडी

16 अगस्त। एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने आज(बुधवार) बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत बैरकोट (लेदा) में स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राजेन्द्र लाल शर्मा के घर जाकर उन्हें शाल व टोपी पहना कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश सेवा में डॉ. शर्मा का योगदान सबके लिए प्रेरणादायी है। उनका सम्मान करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दी गई कुर्बानियों से ही हम आजाद हुए हैं। उनके दिए गए त्याग को कोई चुका नहीं सकता है।
श्री गुलेरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में आयोजित स्वतंत्रता दिवस  समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों को प्रदेश सरकार की ओर से दी जाने वाली सम्मान राशि को 15000 रुपये प्रतिमाह से 25000 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की है।  साथ ही जिन स्वतंत्रता सेनानियों की मृत्यु हो चुकी है उनकी पत्नियों को प्रदेश सरकार की ओर से दी जाने वाली सम्मान राशि को भी 15000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 20000 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की है।

पीएचसी लेदा में हुए भूस्खलन का  लिया जायजा
संजीव गुलेेरिया ने लेदा पीएचसी में हुए भूस्खलन का भी जायज़ा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडी जिला के कई हिस्सों में बादल फटने और भू-स्खलनसे जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पूरी मजबूती से जनता के साथ खड़ी है। प्रभावितों की हर तरह से सहायता की जा रही है। मुख्यमंत्री खुद स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।  सामान्य हालात बहाल करने के लिए सरकारी मशीनरी दिन रात कार्य में जुटी है।

News Archives