सोलन में हैरोइन सप्लाई मामले में पंजाब का युवक गिरफ्तार

Crime Others Solan

DNN सोलन, 31 जुलाई
हिमाचल प्रदेश में साथ लगते राज्यों से हैरोइन सप्लाई करने वाली चैन को सोलन पुलिस ने तोड़ना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सोलन पुलिस ने फिरोजपुर के एक 25 वर्षीय युवक को हैरोइन सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी मामले में पुलिस 2 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है। लोग शुरू से ही यह मांग करते आ रहे है कि पुलिस को हैरोइन सप्लाई करने वालों पर शिकंजा कसना चाहिए क्योंकि यह सप्लायर की युवाओं को इस लत में डाल रहे है।

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में मुख्य सरगना गुरविंदर सिंह निवासी फिरोजपुर पंजाब उम्र 25 को गिरफ्तार किया है। जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि सोलन पुलिस द्वारा जुलाई महीने में ही अभी तक बाहरी राज्यों के 9 सप्लायरों को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा राज्यों सेगिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें एक नाइजीरियन आरोपी भी शामिल है। उन्होंने बताया कि सोलन पुलिस की आरोपी निहाल ठाकुर से 20.65 ग्राम हैरोईन बरामद की थी। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस उसके सप्लायरों तक पहुंचने में जुट गई। जिसके बाद इस खेप के सप्लायर पवनप्रीत निवासी फरीदकोट पंजाब उम्र 27 वर्ष और इसके सह आरोपी अजय कुमार को पंजाब के फिरोजपुर जिला से एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के अंतर्गत गिरफ्तार किया था। इस केस की आगामी जांच में सोमवार को सोलन पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा इन आरोपियों के मुखिया सरगना को पंजाब के फिरोजपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह आरोपी इन सभी आरोपियों को चिट्टा की बड़ी मात्रा सप्लाई करता था जो ये आरोपी फिर आगे उसे नशे के आदी लोगो को बेचते थे और इसी तरीके से पैसे कमाते थे। नशे के सौदे की रकम का बड़ा भाग आरोपी गुरविंदर को जाता था।

 

News Archives

Latest News