मेजर ध्यान चंद हॉकी सोसायटी के प्रधान बने अनिल वशिष्ठ दीपक ठाकुर को महासचिव पद

Himachal News Others Solan

DNN सोलन (कंडाघाट)

31 जुलाई। कंडाघाट के होटल फाल्कन क्रेस्ट में मेजर ध्यान चंद हॉकी सोसायटी कंडाघाट की नई कार्यकरणी के गठन को लेकर जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया ।यह जनरल मीटिंग सोसायटी के प्रधान सुशील महेंद्रु की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान, उपप्रधान, महासचिव, कोषाध्यक्ष का चुनाव एच एन शर्मा की देख रेख में करवाए गए। इस दौरान अनिल वशिष्ठ को मेजर ध्यान चंद हॉकी सोसायटी कंडाघाट का प्रधान बनाया गया वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, राजकुमार, महासचिव दीपक ठाकुर, सह सचिव अंकुश शर्मा, कोषाध्यक्ष पुनीत चंदेल जबकि रजनीश कौशिक चेयरमेन, वाइस चेयरमैन नीरज सिन्हा, चीफ पैटर्न रणधीर चम्बयाल, पैटर्न मनीष सूद व सुशील महेंद्रु, जयंत शर्मा को सलाहकार बनाया गया।

Latest News