सोलन के एक व्यक्ति के साथ 5 लाख रुपए की ठगी

Crime Others Solan

सोलन, 18 जुलाई:
सोलन के क व्यक्ति साइबर ठगों की ठगी का शिकार हो गया। उसके साथ करीब 5 लाख रुपए की ठगी पैंशन केलाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर हुई। साइबर ठगों ने लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर उसके बैंक खातों से पैसे निकाल डाले। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अरुण गुप्ता निवासी सेरी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि इसके फोन नंबर पर एक व्यक्ति का फोन आया और इससे पेंशन का लाइफ सर्टिफिकेट एक्सपायर होने की बात कहने लगा। फोन करने वाले व्यक्ति ने जानकारी दी कि अब लाइफ सर्टिफिकेट ऑनलाइन देना होगा और इसके लिए उसने इससे कुछ जानकारियां मांगी। एक ऐप के माध्यम से किसने उसे सभी जानकारियां भेज दी। इसके बाद इसे एसबीआई से मैसेज आया कि फोन करने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर इसके एसबीआई खाते के साथ रजिस्टर हुआ है। जिसके बाद इसे तुरंत शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है। इसने तुरंत ही बैंक में इस संबंध में संपर्क किया तो इसे जानकारी मिली कि इसके खाते से3 लाख निकाले गए हैं तथा किसी मिथुन नाम के व्यक्ति के एचडीएफसी बैंक के खाते में जमा हुए हैं। साथ ही इसकी 10 लाख रुपए की एफ.डी. के विरुद्ध 9 लाख का लोन लिया गया है। जिसमें2 लाख रुपए निकालेजा चुके हैं। इसके साथ कुल 5 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एसपी गौरव सिंह ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।

 

News Archives

Latest News