08 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

6 जून। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 08 जून, 2023 को नालागढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमण्डल नालागढ़ नम्बर 01 सी.आर. वर्मा ने दी।
सीर.आर. वर्मा ने कहा कि 08 जून, 2023 को प्रातः 08.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक राजपुरा, रंगुवल, मुस्सेवाल, थान्ठेवाल, गागुवाल, अभिपुर, बेला, ठाकुरनगर, निकुवाल आदि एवं औद्योगिक इकाइयां पीडीलाइट, ऐ.के.जे मेटल्स, एस.एम. पैकेजिंग, जी.एस. फ्लौर मिल्स, कारा होटल, डी.के आॅटोमोबाइल्स आदि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में अथवा किसी अन्य अपरिहार्य कारणों  के दृष्टिगत निर्धारित तिथि व समय में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Latest News