DNN शिमला
प्रदेश सरकार ने बदले 16 आईएएस और 16 एचएएस अफसर के तबादले किए हैं। सुमित खिमटा सिरमौर और राहुल कुमार लाहौल के नए उपायुक्त होंगे। ललित जैन को बीबीएन अथॉरिटी का सीईओ, गोपाल चंद को शिमला स्मार्ट सिटी का अतिरिक्त कार्यभार, सुदेश कुमार मोखटा को प्रबंध निदेशक एचपीएमसी और प्रोजक्ट निदेशक बागवानी विकास सोसायटी का अतिरिक्त कार्यभार, रिचा वर्मा को निदेशक लैंड रिकॉर्ड, राजेश्वर गोयल को प्रबंध निदेशक नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त कार्यभार, दुनी चंद राणा को विशेष सचिव आपदा प्रबंधन, राम कुमार गौतम को निदेशक खाद्य और उपभोक्ता मामले, शुभ करण सिंह को हिम ऊर्जा सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

इसी तरह से हिमाचल प्रशासनिक सेवा के 16 अफसरों के भी तबादले हुए हैं। शिल्पी बेक्टा को एसडीएम धर्मशाला से देहरा, सुरजीत सिंह सचिव राज्य चुनाव आयोग को पीडब्ल्यूडी के संयुक्त सचिव, चेत सिंह एसडीएम चौपाल को अतिरिक्त निदेशक मेडिकल एजुकेशन, धर्मेश रमोत्रा को एसडीएम सुंदरनगर से एसडीएम धर्मशाला, शशिपाल शर्मा एसडीएम बड़सर से एसी नगर निगम मंडी, पारस अग्रवाल एसडीएम थुनाग से भटियात, यादवेंद्र पॉल को एसडीएम राजगढ़ से एसडीएम अर्की, स्वाति डोगरा एसडीएम बालीचौकी से एसडीएम सरकाघाट, डा. रोहित शर्मा एसी टू डीसी लाहौल एसडीएम बड़सर, संकल्प गौतम एसडीएम देहरा से एसी टू डीसी लाहौल, राजकुमार एसडीएम संगड़ाह से एसडीएम राजगढ़, केशव राम एसडीएम अर्की से एसडीएम उदयपुर, गिरीश सुमरा एसडीएम चुराह से एसडीएम सुंदरनगर, सुनील कुमार एसडीएम भटियात से एसडीएम संगड़ाह, नारायण सिंह चौहान को एसडीएम कुपवी से एसडीएम चौपाल और लक्ष्मण सिंह खनेट प्रोजेक्ट ऑफिसर आईटीडीपी किन्नौर से एसडीएम चच्योट गोहर के लिए तबादला किया गया है।















