दिल्ली में बैठे विदेशी फैला रहे है प्रदेश में नशा, दिल्ली से चिट्टा बरामद

Crime Solan

 

 

DNN सोलन
दिल्ली में बैठे विदेशी हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के कारोबार को फैला रहे है। यह बात सोलन पुलिस द्वारा लगातार दूसरे मामले में नाइजीरियन की गिरफ्तारी से साफ हो गया है। इसके दिल्ली आवास से पुलिस ने 19.90 ग्राम हेरोईन बरामद की है। इसके अलावा पुलिस को उसका पासपोर्ट भी बरामद नहीं हुआ है। वह पासपोर्ट की फोटो दिखा रहा है, जिसमें उसके वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी है। इसके कारण पुलिस ने उसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कुछ दिनों पहले धर्मपुर पुलिस ने चिट्टे के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चिट्टा सप्लाई करने वाले विदेशी नागरिक अगुस्ताईन चिम्बुयेके को गिरफ्तार किया था। इससे पूछताछ के बाद पुलिस ने इसके दिल्ली स्थित आवास की तलाशी ली और 19.90 ग्राम हैरोइन बरामद की।

News Archives

Latest News