DNN सोलन
4 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 66/33/11 के.वी. विद्युत उप केन्द्र बगलेहड़ के रखरखाव के दृष्टिगत विभिन्न क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल जोघों के सहायक अभियंता कृष्ण देव ने दी।
]कृष्ण देव ने कहा कि 05 अप्रैल, 2023 को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक जोघों, जगतपुर, रिया, कुंडलु, ऊंटपुर, कश्मीरपुर, बरुना, गुल्लरवाला, बघेरी एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।















