DNN धर्मपुर
सोलन के जौहडज़ी में एक कंपनी द्वारा टावर लगाने के लिए रखे गए करीब 5 लाख रुपए के खंबे चोरी हो गए। टावर निर्माण में लगी कंपनी की ओर से कर्मचारी मनीष ने इस संबंध में धर्मपुर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार एक कंपनी के टावर लगा रही एमके कन्सट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी मनीष ने शिकायत मेंं कहा है कि उनकी कंपनी जोहडज़ी के नजदीक टावर लगा रही है। इसलिए वहां पर खंबे रखे थे, इनमें से 59 खंबे कोई चोरी करके ले गया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।