कांगड़ा किला में दुनिया के सबसे प्राचीन राज परिवार के वंशज का होगा राज्याभिषेक

Himachal News Kangra Others

DNN कांगड़ा

29 मार्च। जिला कांगड़ा के कांगड़ा किले में दुनिया के सबसे प्राचीन राज परिवार के वंशज का राज्य अभिषेक 30 मार्च को कांगड़ा के किले के अंदर आयोजित किया जाएगा।  दुनिया के सबसे प्राचीन राज परिवार कांगड़ा त्रिगर्थ के टिका राज ऐश्वर्य चंद कटोच का राज्य अभिषेक कांगड़ा के ऐतिहासिक किला में होने जा रहा है,जिसमे प्रदेश के सभी राज परिवार हिस्सा लेंगे साथ ही उनके ननिहाल जोधपुर व राजिस्थान से भी राज परिवार के सभी वंशज इस राज्य अभिषेक में हिस्सा लेंगे, राम नवमी के दिन 30 मार्च को ऐश्वर्य कटोच का राज्य अभिषेक होना है कटोच राजाओं की कुल देवी अम्बिका माता का मंदिर किले के अंदर है उसी पवित्र स्थान पर राज्य अभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है यह जानकारी धर्मशाला में कांगड़ा कला एवं साहित्य संरक्षक राघव गुलेरिया ने दी उन्होंने बताया कि इस राज्य अभिषेक को लेकर अभी से सभी तैयारियों को अमलीजामा पहनने का कार्य शुरू कर दिया गया है वही कांगड़ा किले को भी रंग बिरंगी लाईटों से सजाने के कार्य किया जा रहा है इसी के साथ इस कार्यक्रम में राजस्थान व जोधपुर से राजा इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले हैं इसको लेकर भी खास इंतजाम कांगड़ा किले में किये जा रहे है उन्होंने बताया कि यह सभी काम 29 मार्च तक पूरे कर लिए जाएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए कांगड़ा कला एवं साहित्य संरक्षक राघव गुलेरिया ने बताया कि रामनवमी वाले दिन कांगड़ा किले में कांगड़ा त्रिगर्थ जो दुनिया का सबसे प्राचीन राज परिवार है उनके टिकराज ऐश्वर्य चंद कटोच का राज्याभिषेक किया जायेगा उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए हिमाचल के पहाड़ी राजा हो उनके वंशज तो शारिक होंगे ही साथ ही इसके साथ राजस्थान के जोधपुर से राजा परिवार के सदस्य भाग लेंगे उन्होंने बताया कि ऐश्वर्य चंद कटोच का ननिहाल महाराजा गद सिंह है के जो मामा है व जोधपुर की बड़ी रियासत से और राजस्थान से भी तलूक रखते है उन्होंने बताया कि इस राज घराने के सदस्य कला और साहित्य के काफी प्रेमी रहे हैं व भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

News Archives

Latest News