पार्टी प्रभारी के समक्ष कांग्रेसियों में तू तू मैं मैं

Politics Una

DNN ऊना
ऊना में कांग्रेसी नेता प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के समक्ष की उलझ गए। मौके पर धक्का मुक्की हुई। नारेबाजी हुई और माहौल काफी हंगामा पूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार ह‍िमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाट‍िल ने शन‍िवार को ऊना में कार्यकर्ता सम्‍मेलन में भाग ल‍िया। इस दौरान उन्‍होंने जहां कांग्रेस को मजबूत करने का पाठ पढ़ाया। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव के ल‍िए भी चर्चा की। लेक‍िन कार्यक्रम में एकता के पाठ के बीच कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में ही उलझ पड़े। एनएसयूआई अध्यक्ष करुण शर्मा जैसे ही कार्यक्रम में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे वैसे ही वहां पहले खड़े कांग्रेस रायजादा गुट के समर्थकों ने बाहर खदेड दिया। करुण शर्मा के साथ धक्का मुक्‍की भी हुई।

 

दोनों पक्षो में काफी देर तक धक्का मुक्‍की होती रही। इसे देख बड़े कांग्रेस नेताओं को मंच से नीचे आना पड़ा और स्थिति को नियंत्रण में करना पड़ा। कार्यकर्ता समेलन में कांग्रेस कई गुटों में बंटी दिखाई दी। इसमें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्‍खू, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक सतपाल रॉयजादा, पूर्व विधायक राकेश कालिया, जिलाध्यक्ष वरिंदर धर्माणी, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक बिक्कू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News