ले जा रहे थे चरस चढ़ गए पुलिस के हाथ, 2 गिरफ्तार

Crime Solan

 

 

DNN सोलन
सोलन पुलिस ने नशे की तस्करी करने वालों की जड़े हिलानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पुलिस ने शामती में एक सूचना के आधार पर 2 लोगों को चरस कि साथ गिरफ्तार किया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर देवठी क्षेत्र निवासी अमेंद्र को 504 ग्राम चरस व विजय निवासी डमरोग को 18 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ मामले दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।

News Archives

Latest News