शी बाक्स में हो सकेंगी यौन उत्पीडऩ की शिकायतें

Others Solan

 

DNN सोलन
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कार्यस्थलों पर यौन उत्पीडऩ से संबंधित शिकायतों को ऑनलाइन पंजीकृत करने के लिए ऑनलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली आरंभ की है। यह जानकारी आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने यौन उत्पीडऩ से संबंधित शिकायतों को ऑनलाइन पंजीकृत करने के लिए आरंभ की गई प्रणाली को शी -बॉक्स नाम दिया है। यौन उत्पीडऩ इलैक्ट्रॉनिक बॉक्स शी-बॉक्स पर कार्यस्थल पर यौन उत्पीडऩ के संबंध में शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं। इस प्रणाली पर सरकारी तथा निजी क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाएं शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। उन्होंने कहा कि शी-बॉक्स में शिकायत पंजीकृत होने पर शिकायत को संबंधित राज्य सरकार को जांच के लिए प्रेषित कर दिया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश सरकार तथा जि़ला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों में कार्यरत महिलाओं को जागरूक करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

News Archives

Latest News