DNN सोलन
सोलन ब्लॉक व शहरी महिला कांग्रेस की बैठक कांग्रेस भवन सोलन में हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष रीता ठाकुर व शहरी कांग्रेस की अध्यक्ष सावित्री सांख्यान ने की। प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव एवं शिमला जोन की को-ऑर्डीनेटर राजेश्वरी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुई। बैठक में सोलन के विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल भी मौजूद रहे। डॉ. शांडिल के बड़े भाई बस्तीराम शांडिल के निधन पर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा। राजेश्वरी शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने महिला कांग्रेस का जो लोगो जारी किया था, उसके बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शक्ति एप से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाए और लोकसभा चुनाव के लिए सभी एकजुट हों। राहुल गांधी ने महिलाओं के लिए शक्ति प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसके तहत हमने अधिक महिलाओं को महिला कांग्रेस के साथ जोड़ना है। बैठक में महिला कांग्रेस की ऊषा शर्मा, सुभद्रा भारद्वाज, पार्वती तनवर, ऊषा ठाकुर, गीता ठाकुर, सुमित्रा देवी, सरोज शुक्ला, नीलम रघुवंशी, मीरा शर्मा, चंपा शर्मा, सुषमा ठाकुर, सुमन, सिम्मी धीर, सुनीता, सावित्री गर्ग, सुमन भारद्वाज, अनिता गुप्ता, पुष्पा ठाकुर, सपना गुप्ता, सविता शांडिल समेत अन्य मौजूद रहीं।