DNN बद्दी
दून के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने भाजपा के जनमंच कार्यक्रम को लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक ड्रामा करार दिया। राम कुमार चौधरी ने कहा कि भाजपा केंद्र की विफलता को छुपाने और नाकामियों के चलते अब जनमंच जैसे स्ंटट करके लोगों को गुमराह कर रही है। भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए राम कुमार चौधरी ने कहा कि भाजपा जनमंच के सहारे लोकसभा चुनावों में अपनी नैया पार लगाने की फिराक में है लेकिन भाजपा के यह मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि अभी हाल ही में आयोजित सोलन जिला के दून क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंडी में प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री विपन परमार की अध्यक्षता में आयोजित जनमंच जिसमें स्थानीय विधायक भी परमजीत भी उपस्थित थे जिसमें जिला प्रशासन द्वारा नालागढ़ व धर्मपुर खंड विकास की 25 पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों व जनता को समस्याओं के समाधान हेतु बुलाया गया था। लेकिन जनमंच में केवल और केवल लोगों को गुमराह करने के अलावा एक भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया।


















