युवा मोर्चा पुलिस अधिकारियों को करेगा सम्मानित

Politics Solan

DNN सोलन

भारतीय जनता युवा मोर्चा सोलन मंडल नशे के खिलाफ उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को सम्मानित करेगा। ताकि उनका मनोबल और बढ़ सके और वे बेहतरीन कार्य कर सके। युवा मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सोलन पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है। लगातार तस्करों को पकड़ रही है। हाल ही में पुलिस द्वारा चिट्टे के मामले में दिल्ली से अफ्रीकन की गिरफ्तारी ने साफ कर दिया है कि पुलिस अब किसी को छोडऩे वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले इस मामले को लेकर युवा मोर्चा ने एसपी सोलन को ज्ञापन दिया था और इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी ने अपने फोर्स को तुरंत इस कार्य पर लगाकर एक के बाद एक तस्कर को सलाखों के पीछे डाला है। जोकि सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में नशे के खिलाफ उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को युवा मोर्चा सम्मानित करेगी।

 

News Archives

Latest News