लोकसभा चुनावों के मुद्देनजर संगठन में तेजी से विस्तार को इंटक ने कसी कमर
DNN शिमला
प्रदेश इंटक ने संगठन में विस्तार व मजबूती के लिए जहां पिछले 12 वर्षों से मीडिया में रहे पत्रकार ओम शर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी की कमान सौंपी हैं वहीं उन्हें इंटक आईटी सैल का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि बद्दी के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता विक्रम ठाकुर को सोलन के जिलाध्यक्ष की कमान के साथ साथ इंटक आईटी सैल का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं संजय कुमार शर्मा को शिमला का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश इंटक अध्यक्ष बबलू पंडित ने बताया कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। प्रदेश इंटक अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद बबलू पंडित ने पूरे प्रदेश में प्रदेश व जिला स्तर पर नियुक्तियां करके जहां इंटक को नया जीवन दिया है वहीं संगठन की मजबूती के लिए ताबड़तोड़ तैयारी चल रही है। प्रदेश में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के बाद इंटक की कमान संभाल रहे प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित ने लोकसभा चुनावों के तहत इंटक आगामी मास्टर प्लान पर काम कर रही है। प्रदेशाध्यक्ष की कमान संभालने के बाद जहां पूरे प्रदेश में इंटक के पुराने व कर्मठ कार्यकर्ताओं ने बबलूृ पंडित को अधिमान दिया है वहीं पिछले दिनों बरमाणा में हुई इंटक की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों ने साफ कर दिया है कि संगठन को तेजी से मजबूत किया जाए।